{"_id":"c1771af3d8f46d7eab934a9ee6d59a09","slug":"sp-congress-fight-after-rahul-s-rally","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल के भाषण पर भिड़े सपा-कांग्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहुल के भाषण पर भिड़े सपा-कांग्रेस
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 11 Oct 2013 08:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखिलेश सरकार पर राहुल गांधी के हमला करने के बाद समाजवादी पार्टी और कांग्रेस आपस में भिड़ गई हैं।
विज्ञापन
सपा ने जहां राहुल पर चुनावी ड्रामा करने का आरोप लगाया है तो कांग्रेस ने भी जवाब में कहा कि सपा के कार्यकाल में दंगे हो रहे हैं।
सपा महासचिव रामगोपाल यादव ने निशाना साधते हुए कहा कि राहुल की बातों को कोई गंभीरता से नहीं लेता। वहीं कांग्रेस ने सपा को जवाब दिया है कि राहुल को सपा के गंभीर रुख की परवाह नहीं है।
क्योंकि उनकी बातों को देश के लोग गंभीरता से लेते है। कांग्रेस प्रवक्ता पीसी चाको ने यहां तक कहा कि राहुल गांधी भविष्य के नेता हैं और पार्टी का हर कार्यकर्त्ता चाहता है कि वह अगले लोकसभा चुनाव में पार्टी का नेतृत्व करें।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को रामगोपाल यादव ने कहा कि राहुल भले ही कांग्रेस के उपाध्यक्ष हों। लेकिन उनकी बातों को कौन गंभीरता से लेता है।
कोई भी उनकी बातों को गंभीरता से नहीं लेता। सपा महासचिव ने कहा कि राहुल गांधी के आरोप सभी तथ्यों से परे हैं। वहीं सपा महासचिव नरेश अग्रवाल ने कहा कि राहुल को अब साढ़े चार साल के बाद ही क्यों चुनावों के समय गरीबों की याद आई है।
विज्ञापन
वह इतने सालों तक क्यों यूपीए सरकार के भ्रष्टाचार पर चुप बैठे थे। दूसरी तरफ, कांग्रेस ने भी सपा पर पलटवार किया है। चाको ने कहा कि उत्तर प्रदेश की अखिलेश सरकार के कार्यकाल में लगातार दंगे हो रहे हैं।
सपा कार्यकाल में किसान बदहाल है। बिजली पानी की स्थिति बेहद खराब है। सपा सरकार को राहुल के सवालों को जवाब देना चाहिए।