फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   sp and congress supporters clash

राज्यमंत्री के सामने भिड़े सपाई-कांग्रेसी

Wed, 02 Oct 2013 10:32 AM IST
अमर उजाला, बाराबंकी
अमर उजाला, बाराबंकी Updated Wed, 02 Oct 2013 10:32 AM IST
विज्ञापन
sp and congress supporters clash

उत्तर प्रदेश में राज्यमंत्री के जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान मंगलवार को सपा व कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच विवाद हो गया। जनता दर्शन से मंत्री के जाते ही दोनों पक्षों में विवाद ज्यादा बढ़ गया और मारपीट की नौबत आ गई।

विज्ञापन


इतने में मौके पर पहुंचे सांसद पीएल पुनिया कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को अपने साथ लेकर चले गए।

इससे आक्रोशित सपा कार्यकर्ताओं ने बदोसरांय-टिकैतनगर मार्ग जामकर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। करीब तीन घंटे तक चले प्रदर्शन के बाद सीओ व कोतवाल के आश्वासन पर सपाई शांत हुए। सपा कार्यकर्ताओं की तहरीर पर पुलिस ने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


मंगलवार दोपहर करीब दो बजे सिरौलीगौसपुर स्थित एक गेस्ट हाउस में ग्राम्य विकास राज्यमंत्री अरविंद सिंह गोप जनता की समस्याएं सुन रहे थे।

तभी वहां अपने समर्थकों के साथ पहुंचे कांग्रेसी कार्यकर्ता जुल्फी मियां ने मंत्री से ग्राम हजरतपुर में खड़ंजे के निर्माण व इंदिरा आवास आवंटन को लेकर शिकायत की, जिसका मंत्री के बगल में बैठे सपा नेता व जिला पंचायत सदस्य विनोद यादव ने विरोध करते हुए कहा कि यह फर्जी मामला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बस इसी बात को लेकर विनोद यादव व जुल्फी मियां के समर्थक भिड़ गए। इस दौरान मंत्री गोप के हस्तक्षेप के बाद दोनों पक्ष किसी तरह से शांत हुए। कुछ देर बाद ही मंत्री अरविंद सिंह गोप जनता दर्शन से निकल कर चले गए।


उनके जाते ही गेस्ट हाउस के बाहर सपा व कांग्रेस कार्यकर्ता एक बार फिर आमने-सामने आ गए और दोनों पक्षों में हाथापाई शुरू हो गई। इस दौरान वहां पहुंचे कांग्रेस सांसद पीएल पुलिया, जुल्फी मियां व उनके अन्य साथियों को अपने वाहन में बिठाकर चले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed