{"_id":"d458a086-7809-11e2-8deb-d4ae52bc57c2","slug":"sonia-gandhi-to-deliver-convocation-address-at-amu","type":"story","status":"publish","title_hn":"एएमयू के दीक्षांत समारोह के लिए सोनिया का बदला कार्यक्रम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एएमयू के दीक्षांत समारोह के लिए सोनिया का बदला कार्यक्रम
अलीगढ़/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 16 Feb 2013 03:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़ मुसलिम यूनिवर्सिटी के 60वें दीक्षांत समारोह में शनिवार को खराब मौसम के कारण कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी नहीं पहुंच सकीं। जानकारी के अनुसार वह वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये विश्वविद्यालय के कैनेडी हॉल में आयोजित दीक्षांत समारोह को संबोधित करेंगी।
विज्ञापन
गौरतलब है कि पहले यह कार्यकम एथलैटिक्स मैदान में होना था लेकिन बारिश के कारण कार्यक्रम को कैनेडी हॉल में आयोजित किया जाना तय हुआ। इस दीक्षांत समारोह में पूर्व हॉकी खिलाड़ी जफर इकबाल को डी लिट् की उपाधि दी जानी है, साथ ही 5429 छात्र-छात्राओं को डिग्रियां भी दी जाएंगी।
विज्ञापन
डेंटल कॉलेज का अब्बास ऑल इंडिया टॉपर
एएमयू के 60 वें दीक्षांत समारोह में डिग्री हासिल करने वाले सर जियाउद्दीन डेंटल कॉलेज में बीडीएस के छात्र मो. अब्बास ने आधा दर्जन गोल्ड मेडल हासिल किए हैं। साथ ही अब्बास ने ‘प्रोटेक्टिव एंड कम्यूनिटी डेंट्रिस्ट्री’ में ऑल इंडिया टॉप किया। अब्बास ने कुल 200 में से 169 अंक हासिल करके बीडीएस के इस पेपर में कुल 84.5 फीसदी अंक हासिल किए।
विज्ञापन
मो. अब्बास के पिता प्रो. हजूर एच खान गणित विभाग में वरिष्ठ शिक्षक हैं जबकि मां जैबुनिशां खान शिक्षा विभाग में टीचर हैं। मो. अब्बास के बड़े भाई फ्रांस में इंजीनियर हैं। बड़ी बहन ने भी एएमयू से ही बीडीएस किया था और अब वह अमेरिका में डॉक्टर हैं। डेंटल कॉलेज की ही भूमिका कपूर ने 5 स्वर्ण पदक हासिल किए हैं। साथ ही वह अपने बैच की टॉपर भी बनीं हैं। भूमिका के पिता डॉ. जलज कपूर एनेस्थिशिएस्ट हैं।