फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Youth who went to earn died in MP, dead body reached home

Sonebhadra News: कमाने गए युवक की मप्र में मौत, घर पहुंचा शव

Fri, 10 Mar 2023 10:04 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Mar 2023 10:04 PM IST
विज्ञापन
Youth who went to earn died in MP, dead body reached home
बीजपुर। मध्यप्रदेश कमाने गए एक युवक की बृहस्पतिवार को पेंटिंग कार्य करते समय ऊंचाई से गिरने से मौत हो गई। उसका शव शुक्रवार की शाम घर पहुंचा। शव देखते ही परिजनों में चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन

स्थानीय थाना क्षेत्र के झीलो ग्राम पंचायत के पर्वतवा निवासी सुरेश (20) पुत्र रामबहार अपने दोस्त के साथ मध्यप्रदेश के धार में पेंटिग का कार्य करने गया था। बृहस्पतिवार को जब वह एक ऊंचे स्थान पर पेटिंग का कार्य कर रहा था, तभी फिसलकर वह नीचे गिर गया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मामले की सूचना पाकर पहुंची मध्यप्रदेश की पुलिस ने शव कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के बाद शुक्रवार को उसके घर झीलो ग्राम पंचायत के पर्वतवा भेज दिया। देर शाम शव घर आते ही चीख पुकार मच गई। मौके पर पहुंचे ब्लाक प्रमुख मान सिंह गोंड ने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed