फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Youth returning from constable recruitment physical efficiency test dies in accident

Sonebhadra News: सिपाही भर्ती शारीरिक दक्षता परीक्षा से लौट रहे युवक की हादसे में मौत

Tue, 07 Jan 2025 12:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Youth returning from constable recruitment physical efficiency test dies in accident
मदैनिया मोड़ के पास ट्रेलर की चपेट में आने से सोमवार की शाम बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वह पुलिस भर्ती शारीरिक दक्षता परीक्षा से लौट रहा था। हादसे में उसका चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


रॉबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र के बिचपई गांव निवासी रोहित पटेल (24) पुत्र राम मूरत सिंह और उसका भाई आदर्श पटेल दोनों पुलिस भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा में शामिल होने के लिए भदोही स्थित पुलिस लाइन गए थे। वहां से दोनों सोमवार की शाम घर लौट रहे थे।
विज्ञापन

इस बीच शाम साढ़े छह बजे करमा बाजार के समीप उनकी बाइक राॅबर्ट्सगंज की तरफ से आ रहे ट्रेलर की चपेट में आ गए। वाहन सिर पर चढ़ने के कारण रोहित की मौके पर ही मौत हो गई। घायल आदर्श को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों को सूचना दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed