फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Youth killed, three injured after car overturns

कार पलटने से युवक की मौत, तीन घायल

Wed, 22 Dec 2021 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Youth killed, three injured after car overturns
घुवास निवासी मृतक नीरज सिंह(फाइल फोटो) - फोटो : SONBHADRA
घोरावल। कोतवाली क्षेत्र के घुवास गांव में परसौना मोड़ के पास सोमवार देर रात अनियंत्रित कार सड़क किनारे खेत में पलटकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में कार सवार युवक की मौत हो गई। वहीं तीन अन्य लोग घायल हो गए। सभी को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। घुवास गांव निवासी मिंटू मौर्य (22) ने टमाटर की खेती की थी। खेत से टमाटर तोड़वाने के लिए वह मजदूर की तलाश में सोमवार को गांव के ही नीरज सिंह (23), शेखर (24), धनुआ (20) के साथ निकले थे। घुवास गांव में परसौना मोड़ के पास सोमवार की रात 10 बजे कार अनियंत्रित होकर खेत में जा गिरी। हादसे में कार सवार चारों युवक गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों की चीख पुकार सुनकर आस-पास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। सभी घायलों को गाड़ी के बाहर निकाल कर निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां नीरज की हालत गंभीर होने पर पहले सीएचसी ले जाया गया और फिर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल पहुंचने से पहले रास्ते में ही नीरज ने दम तोड़ दिया। प्रभारी निरीक्षक देवतानंद सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed