फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Youth killed by train, dead body found on railway track

Sonebhadra News: ट्रेन से कटकर युवक की मौत, रेलवे ट्रैक पर मिला शव

Mon, 10 Apr 2023 10:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Apr 2023 10:24 PM IST
विज्ञापन
Youth killed by train, dead body found on railway track
चोपन। थाना क्षेत्र के प्रीतनगर गढ़ईडीह में रविवार की देर रात ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना पर स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर मृतक की पहचान प्रीतनगर गढ़ईडीह निवासी महेंद्र गोंड के रूप में हुई। पुलिस ने सोमवार को मृतक के शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक क्रशर फील्ड में मेठ का कार्य करता था। पुलिस ने बताया कि देर रात सूचना मिली थी कि गढ़ईडीह में रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में एक व्यक्ति आ गया है। तब पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक की शिनाख्त करने के बाद उसके परिजनों को सूचना दी। मृतक की दो पुत्री व एक पुत्र है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। वही पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि युवक ने ट्रेन के आगे कूद कर आत्महत्या की है या वह ट्रेन की चपेट में आया, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed