फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Youth involved in kidnapping conspiracy sent to jail, student got medical examination done

Sonebhadra News: अपहरण की साजिश में शामिल युवक को भेजा जेल, छात्रा का मेडिकल परीक्षण कराया

Wed, 27 Nov 2024 11:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Nov 2024 11:41 PM IST
विज्ञापन
Youth involved in kidnapping conspiracy sent to jail, student got medical examination done
म्योरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में दसवीं की छात्रा के अपहरण की साजिश में शामिल उसके मित्र को पुलिस ने बुधवार को कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया। छात्रा को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

19 नवंबर को सहेली के घर से लौटते समय लापता हुई दसवीं की छात्रा को बंधक बनाकर दस लाख रुपये की फिरौती मांगने का वीडियो वायरल हुआ था। हरकत में आई पुलिस ने इसकी जांच की तो पूरा मामला झूठा निकला।
विज्ञापन

पुलिस ने छात्रा को बभनी थाना क्षेत्र के सेंदूर गांव से बरामद करते हुए पूछताछ की तो उसने अपने पुरुष मित्र पंकज के साथ मिलकर अपहरण की कहानी रचने की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी युवक को भी गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पकड़े गए आरोपी बिहार के मोतिहारी निवासी पंकज को विभिन्न धाराओं में चालान कर सिविल जज जूनियर डिविजन दुद्धी की कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। प्रभारी निरीक्षक हेमंत सिंह ने बताया कि छात्रा को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed