फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Youth injured in road accident dies

सड़क हादसे मे घायल युवक ने तोड़ा दम

Fri, 17 Jul 2020 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
Youth injured in road accident dies
सोनभद्र। सुकृत पुलिस चौकी क्षेत्र के तकिया गांव में बल्कर हादसे में तीसरे घायल दीपचंद्र सोनकर की वाराणसी के ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान बृहस्पतिवार को मौत हो गई। इस हादसे म़ें मृतकों की संख्या तीन पहुंच गई है। एक अन्य घायल का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

13 जुलाई को सुकृत पुलिस चौकी क्षेत्र के तकिया गांव के समीप राजमार्ग पर स्थित एक पेट्रोल पंप के पास वाराणसी से हिंदुआरी की ओर जा रहा बल्कर राख का टैंकर पुलिया तोड़ते हुए पलट गया था। जिस दौरान यह हादसा हुआ उस वक्त पुलिया पर चार लोग बैठ कर बातचीत कर रहे थे। दुर्घटना में पुलिया पर बैठे लोहरा निवासी 15 वर्षीय छोटू एवं तकिया गांव निवासी 18 वर्षीय संदीप की मौके पर मौत हो गई थी। जबकि तकिया निवासी दिव्यांश 17, दीपचंद्र 22 समेत तीन गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हालांकि उसी दिन एक घायल ने दम तोड़ दिया। वाराणसी के एक निजी अस्पताल से दिव्यांश व दीपचंद्र का इलाज चल रहा था। उपचार के दौरान बृहस्पतिवार को दीपचंद्र की मौत हो गई। वहां से घरवाले शव लेकर जिला अस्पताल लोढ़ी पहुंचे। चुर्क जिला पंचायत सदस्य मनोज सोनकर ने घटना की सूचना पुलिस को दी। कोतवाल अंजनी कुमार राथय ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करा कर घरवालों को सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed