फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Youth Forum will play an active role in the Panchayat elections

Sonebhadra News: पंचायत चुनाव में सक्रिय भागीदारी निभाएगा युवा मंच

Wed, 21 Jan 2026 02:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jan 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
Youth Forum will play an active role in the Panchayat elections
अपना दल (एस) के युवा मंच की मासिक बैठक मंगलवार को छपका स्थित जिला कार्यालय पर हुई। बैठक में युवा मंच की जिला कार्यकारिणी घोषित की गई। पंचायत चुनाव में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया गया। मुख्य अतिथि युवा मंच के जिला प्रभारी विकास पटेल ने कहा कि युवा देश के भविष्य हैं। देश की राजनीति व विकास युवाओं के कंधों पर निर्भर है। उन्होंने नव नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को बूथ लेवल तक मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने पंचायत चुनाव में युवा मंच के सभी पदाधिकारियों से बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की। जिलाध्यक्ष अंशु तिवारी ने नव दायित्व प्राप्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए सामाजिक न्याय और व्यवस्था परिवर्तन की विचारधारा पर पूरी निष्ठा व ईमानदारी से कार्य करने के लिए प्रेरित किया। जिला प्रभारी व जिलाध्यक्ष ने सभी नए पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। बैठक में जिला उपाध्यक्ष सौरभ पांडेय, आयुषकांत मिश्रा, जिला महासचिव रवि रंजन, नवीन शुक्ला, शुभम चौबे, जिला सचिव कुलदीप चौहान, राजेश केशरी, सौरभ मिश्रा, प्रशांत सिंह, ऋषभ सिंह उर्फ अभिजीत मौजूद रहे। अध्यक्षता युवा मंच के जिलाध्यक्ष अंशु तिवारी व संचालन जिला महासचिव रवि रंजन ने किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed