फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Youth escaped by dodging the police

पुलिस को चकमा देकर भाग निकले युवक

Sun, 16 May 2021 09:16 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 May 2021 09:16 PM IST
विज्ञापन
Youth escaped by dodging the police
सोनभद्र। जिले में कोरोना की चेन को तोड़ने के लिए कोरोना कर्फ्यू की मियाद बढ़ा दी गई है। एसपी के निर्देश पर सभी थानों की पुलिस कर्फ्यू का पालन कराने में जुटी है। रविवार को राबर्ट्सगंज में कोतवाल की अगुवाई में वाहनों की चेकिंग की गई। ब्रम्हनगर मोहल्ले में पुलिस को देखते ही तफरी करने वाले कई युवक भाग निकले। पुलिस युवकों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर 24 मई तक कोरोना कर्फ्यू बढ़ा दिया गया है। सीएम ने सभी जिलों के डीएम और एसपी को कर्फ्यू का कड़ाई से पालन कराने का फरमान जारी किया है। उक्त निर्देश के क्रम में पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने सभी सीओ और थाना प्रभारियों को कोरोना कर्फ्यू का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। उक्त आदेश के क्रम में रविवार को राबर्ट्सगंज के बढ़ौली चौक पर कोतवाल अविनाश चंद्र सिंहा, मेन चौक पर चौकी इंचार्ज योगेंद्र सिंह की मौजूदगी में दो-चार पहिया वाहनों की जांच की गई। इसके अलावा पुलिस ने राहगीरों से भी घरों से बाहर निकलने के बारे में भी पूछताछ की।
विज्ञापन

वहीं पुलिस को सूचना मिली की ब्रम्हनगर में कुछ युवक बेवजह घूम रहे हैं। सूचना मिलते ही फोर्स पहुंच गई, लेकिन पुलिस के वाहन को देखते ही सभी युवक फरार हो गए। सीओ राजकुमार तिवारी ने कहा कि बेवजह घरों से निकलने वालों को चिह्नित कर कार्रवाई की जा रही है। उधर पन्नूगंज एसओ भूवनेश्वर पांडेय ने रामगढ़ में चेकिंग कर लोगों से कोरोना गाइड लाइन का पालन करने की अपील की। घोरावल कोतवाली प्रभारी बृजेश सिंह ने घोरावल बाजार और आसपास के इलाकों में भ्रमण कर कर्फ्यू का पालन कराने में जुटे रहे। इसी तरह से ओबरा, चोपन, रेणुकूट, कोन, शाहगंज समेत अन्य कस्बों में भी पुलिस भ्रमण करती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed