{"_id":"6ab6b52720eee066f40bf259","slug":"youth-dies-in-nashik-body-brought-home-sonbhadra-news-c-194-1-svns1039-153652-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: नासिक में युवक की मौत, शव घर लाया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: नासिक में युवक की मौत, शव घर लाया गया
विज्ञापन
घोरावल कोतवाली क्षेत्र के धौराकुंड गांव के मृतक- विजेंद्र यादव(फाइल फोटो)स्रोत परिजन
कोतवाली क्षेत्र के धौराकुंड गांव निवासी 27 वर्षीय बिजेंद्र यादव की महाराष्ट्र के नासिक जिले में मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार अपराह्न करीब तीन बजे शव गांव पहुंचा। इसके बाद घर और गांव का माहौल गमगीन हो गया।
धौराकुंड निवासी रामविलास यादव का पुत्र बिजेंद्र यादव नासिक में अपने बड़े भाई राजेंद्र यादव के साथ गाय-भैंस के तबेले में काम करता था। परिजनों के अनुसार, बुधवार रात काम खत्म कर लौटने के बाद अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। हालत गंभीर होने पर उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां भोर में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार को शव गांव लाया गया। परिजनों के अनुसार, बिजेंद्र तीन भाइयों में सबसे छोटा था। करीब तीन वर्ष पहले उसका विवाह सिल्थम पटना निवासी रीना यादव से हुआ था। उसका दो वर्षीय बेटा है। वहीं, उसकी पत्नी छह माह की गर्भवती है। परिजनों ने बताया कि बिजेंद्र होने वाले बच्चे को लेकर काफी उत्साहित था और पत्नी से फोन पर अक्सर हालचाल पूछता था। उसने बच्चे के जन्म के समय घर आने का वादा भी किया था। बच्चे के जन्म से पहले ही उसकी मौत से परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं।
तीन साल पहले चचेरे भाई की भी हुई थी मौत
जिस तबेले में बिजेंद्र काम करता था, उसी तबेले में करीब तीन वर्ष पहले उसके चचेरे भाई कमलेश यादव (35) की भी मौत हुई थी। परिजनों के मुताबिक, तबेले में ट्रैक्टर पीछे करते समय कमलेश उसकी चपेट में आ गया था।