फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Youth dies in collision between two bikes

दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में युवक की मौत

Thu, 10 Sep 2020 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Youth dies in collision between two bikes
शाहगंज । थाना क्षेत्र के पिपरी नंबर दो गांव के समीप घोरावल- रावर्टसगंज मार्ग पर बुधवार की शाम दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इसमें एक युवक की मौत हो गई, जबकि चार घायल हो गए हैं। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा और शव को भी कब्जे में ले लिया। हादसे के बाद कुछ देर के लिए मौके पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई थी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मोराही गांव निवासी जितेन्द्र गांव के ही रबी के साथ कहीं जा रहा था। पिपरी नंबर दो गांव के पास सामने से आ रही मोटरसाइकिल से उसकी बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में जितेंद्र की मौके पर मौत हो गई। वहीं रबी, पिपरी नंबर दो गांव निवासी अर्जुन और कन्हैया निवासी जमगाईं तथा अरविंद निवासी सिद्धी घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा होने से वहां जाम लग गया।प्रभारी थानाध्यक्ष राकेश राय और चौकी प्रभारी आशीष सिंह ने मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को अस्पताल भेजने के साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। इसके बाद आवागमन को बहाल कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed