फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Youth dies due to unknown vehicle

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत

Tue, 13 Apr 2021 11:40 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Apr 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
Youth dies due to unknown vehicle
सोनभद्र। सदर कोतवाली क्षेत्र के बहेरवा गांव के पास सोमवार की शाम अज्ञात वाहन के धक्के से धर्मेंद्र (35) की मौत हो गई। राहगीरों ने पुलिस को सड़क के किनारे शव होने की सूचना दी। जानकारी होने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल ले गई। इस मामले में मृतक के भाई राजकुमार की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन और चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शाम करीब पौने सात बजे पुलिस को सूचना मिली कि बहेरवा गांव के पास सड़क के किनारे एक युवक का शव पड़ा है। लेकिन मृतक की पहचान नहीं हो पा रही है। सूचना मिलते ही कोतवाल अविनाश चंद्र सिन्हा मौके पर पहुंच कर शव को जिला अस्पताल भेजवा दिए। मृतक के जेब में मिले मोबाइल में फीड नंबरों पर कॉल कर जानकारी ली तो मृतक की शिनाख्त बभनौली गांव निवासी धर्मेंद्र के रूप में हुई। रात में ही पुलिस ने मृतक के घरवालों को घटना की सूचना दिया।
विज्ञापन

मंगलवार को जिला अस्पताल में मृतक के भाई राजकुमार ने बताया कि धमेंद्र को तीन लड़की और एक लड़का है। वह मजदूरी का कार्य कर बच्चों का भरण पोषण करता था। उन्होंने बताया कि मधुपुर मेें उनका ननिहाल है। वहीं से अपरान्ह तीन बजे धर्मेंद्र घर जाने के लिए निकला। रास्ते में वाहन की चपेट में वह कैसे आया, कुछ समझ में नहीं आ रहा है। कोतवाल ने बताया कि मृतक के भाई की तहरीर पर अज्ञात वाहन और चालक के खिलाफ केस दर्ज कर शव का पीएम करवा कर घरवालों को सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed