{"_id":"67a10ac58aed6fd28203a005","slug":"youth-dies-after-stomach-ache-and-vomiting-and-diarrhea-sonbhadra-news-c-194-1-son1001-123879-2025-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: पेट दर्द और उल्टी-दस्त के बाद युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: पेट दर्द और उल्टी-दस्त के बाद युवक की मौत
विज्ञापन
राॅबर्टसगंज में पन्नूगंज रोड पर स्थित रेलवे क्रॉसिंग के पास सोमवार को एक युवक की मौत हो गई। पेट दर्द और उल्टी-दस्त की शिकायत पर उसे जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
रेलवे क्रॉसिंग निवासी पंकज (40) को तीन दिनों पूर्व ठंड लगने की शिकायत थी। पेट में दर्द और उल्टी होने पर परिजन पास के ही किसी निजी क्लिनिक से उसका उपचार करा रहे थे। सोमवार को स्थिति बिगड़ने पर सुबह साढ़े ग्यारह बजे परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल की इमरजेंसी में पहुंचे।
वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन काफी देर तक अस्पताल में ही रहे। शव वाहन की सुविधा न मिलने पर वह ई-रिक्शा से शव लेकर घर चले गए। कुछ दिन पूर्व इसी तरह से छपका निवासी व्यक्ति की मौत हुई थी।