फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Youth dies after falling in well while filling water

पानी भरते समय कुएं में गिरने से युवक की मौत

Fri, 07 Oct 2022 05:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Oct 2022 05:57 PM IST
विज्ञापन
Youth dies after falling in well while filling water
क्षेत्र के संवरा गांव में बृहस्पतिवार की शाम पानी भरते समय कुएं में गिरने से एक युवक की मौत हो गई। मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने ग्रामीणों की मदद से शव को निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी दुद्धी भेजवाया।
विज्ञापन

संवरा निवासी सरोज कुशवाहा (32) बृहस्पतिवार की शाम करीब छह बजे कुएं पर पानी भर रहा था। इसी दौरान पैर फिसलने से वह कुएं में गिर पड़ा। काफी समय बीतने के बाद भी सरोज घर नहीं लौटा तो परिवार के लोग उसे ढूंढते हुए कुएं पर पहुंचे। बाहर चप्पल देख खोजबीन करने लगे। मृतक के पिता ने घटना की सूचना तत्काल बभनी पुलिस को दी। सूचना पाकर प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से कुएं में तलाश कराई तो शव बरामद हुआ। एसओ ने बताया कि शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed