{"_id":"66609fb3f42cafe56f0637b4","slug":"youth-dies-after-being-hit-by-truck-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-113890-2024-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत
विज्ञापन
पिपरी थाना क्षेत्र अंतर्गत रेणुकूट रेलवे स्टेशन के समीप मंगलवार की शाम सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वह पिपरी की ओर जा रहा था। पीछे से आ रहे ट्रक ने उसे चपेट में ले लिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मूल रूप से मिर्जापुर जनपद के जिगना निवासी अभिषेक पांडेय (18) पुत्र ताराशंकर पांडेय पिपरी में अपने मामा के यहां रहकर पढ़ाई करता था। मंगलवार की देर शाम करीब साढ़े सात बजे रेणुकूट से पिपरी की ओर जा रहा था। इस दौरान वह पीछे से आ रहे एक ट्रक की चपेट में आ गया। उसे गंभीर चोट आई। उसे तत्काल हिंडाल्को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है।
रेणुकूट चौकी प्रभारी कमलनयन दुबे ने बताया कि युवक के परिवार को सूचना दी गई है। पिपरी एसओ राजेश सिंह ने कहा कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।