{"_id":"6469172cc919c39d6a00cfc4","slug":"youth-dies-after-being-hit-by-truck-one-serious-sonbhadra-news-c-20-1-215234-2023-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत, एक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत, एक गंभीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। सदर कोतवाली क्षेत्र के बहुआर गांव में शुक्रवार की रात स्कूल के फिल्ड में बैठे एक युवक की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। परिजनों ने ट्रक चालक पर जानबूझकर ट्रक चढ़ाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
परिजनों के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र के बहुआर गांव निवासी महेंद्र अपने चार अन्य साथियों के साथ रात आठ बजे के करीब स्कूल के फिल्ड में बैठा था। इसी दौरान गांव का ही एक युवक ट्रक लेकर पहुंचा। अचानक से महेंद्र कुमार (35) ट्रक के नीचे आ गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इस दुर्घटना में एक अन्य युवक भुनेश्वर (40) गंभीर रूप से घायल है। उसका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेने के साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल स्थिति मोर्चरी भेज दिया। शनिवार की दोपहर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
मृतक के हैं चार नाबालिग बच्चे
ट्रक की चपेट में आकर जान गंवाने वाला महेंद्र अपने पीछे चार बच्चों को छोड़ कर चला गया। उनका रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने बताया कि महेंद्र 16 व 14 साल के दो बेटे और 10 और 8 साल की दो बेटियां हैं। अब परिवार के समक्ष उनके पालन-पोषण का संकट पैदा हो गया है।
विज्ञापन
जानबूझ कर ट्रक चढ़ाने का आरोप
मृतक के परिजनों का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। इसके मृतक के पिता रामनगीना सहित अन्य ट्रक चालक पर जानबूझ कर ट्रक महेंद्र पर चढ़ाने का आरोप लगा रहे हैं। उनका कहना है कि आरोपी ने एक बार टक्कर मारने से महेंद्र घायल हो गया। उसके बाद कुछ दूर जाने के बाद उसने फिर से ट्रक को बैक कर पिछला चक्का चढ़ा दिया, जिससे महेंद्र की मौत हो गई। घायल भुनेश्वर के परिजनों ने भी यहीं आरोप लगाया है।
-- -- -