फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Youth dies after being hit by a train

Sonebhadra News: ट्रेन से कटकर युवक की मौत

Thu, 27 Apr 2023 09:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Apr 2023 09:31 PM IST
विज्ञापन
Youth dies after being hit by a train
सोनभद्र। नई बाजार चौकी क्षेत्र के मेउड़ी खुर्द में बुधवार की देर शाम ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

नई बाजार चौकी इंचार्ज श्रीकांत राय को बुधवार की देर शाम रेलवे पुलिस से सूचना मिली कि एक अज्ञात युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे चौकी इंचार्ज को मेउड़ी खुर्द गांव में स्थित रेलवे पुलिया से कुछ दूर रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव दो थड़ों में मिला। काफी प्रयास के बाद भी मृतक की शिनाख्त न होने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर रात करीब दस बजे जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। पुलिस को मृतक के जेब से रावर्ट्सगंज नगर के एक दवा की दुकान की पर्ची मिली। मेडिकल स्टोर से संपर्क साधने के बाद मृतक की पहचान नगर के वार्ड नंबर सात मछली गली निवासी शशिकुमार सोनकर (36) पुत्र आदित्य प्रसाद के रुप में हुई। जानकारी होने पर परिजन बृहस्पतिवार की सुबह जिला अस्पताल स्थित मोर्चरी पहुंचे। जहां पुलिस ने पोष्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया। परिजनों के अनुसार युवक मानसिक रुप से बीमार था। चौकी इंचार्ज नई बाजार श्रीकांत राय ने बताया कि परिजनों ने घटना के संबंध में कोई तहरीर नहीं दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed