{"_id":"66247624c9c9b4f20a05c6f5","slug":"youth-died-after-hit-by-truck-during-returning-from-in-laws-house-in-sonbhadra-2024-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: ट्रक की चपेट में आकर ससुराल से लौट रहे युवक की मौत, साले की शादी में शामिल होने का सपना रह गया अधूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: ट्रक की चपेट में आकर ससुराल से लौट रहे युवक की मौत, साले की शादी में शामिल होने का सपना रह गया अधूरा
Sun, 21 Apr 2024 07:42 AM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
Published by: प्रगति चंद
Updated Sun, 21 Apr 2024 07:42 AM IST
सार
सोनभद्र जिले में पत्नी और बच्चों को ससुराल छोड़कर लौट रहे युवक को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। युवक दो दिन पहले ही अपनी बहन की शादी कर उसकी विदाई की थी। रविवार को उसे अपने साले की शादी समारोह में शामिल होना था।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सोनभद्र जिले के शाहगंज कस्बा स्थित एक मैरेज लान के पास शनिवार की रात बेकाबू ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक अपनी पत्नी और बच्चों को ससुराल छोड़कर घर लौट रहा था। रविवार को उसके साले की शादी थी। घटना से परिवार में मातम छा गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
यह है मामला
करमा थाना क्षेत्र के ओईनी मिश्र गांव निवासी सोनू बियार (25) पुत्र रमाशंकर उर्फ मुन्ना बियार की ससुराल घोरावल थाना क्षेत्र के सरवट गांव में है। उसके साले मनीष बियार की रविवार को शादी होनी थी। एक दिन पहले पत्नी मानवती और बच्चों को ससुराल पहुंचाकर सोनू बाइक से वापस अपने गांव ओइनी मिश्र जा रहा था।
विज्ञापन
देर रात शाहगंज कस्बे में रॉबर्ट्सगंज की ओर से आ रही बेकाबू ट्रक ने उसे चपेट में ले लिया। सड़क पर गिरे सोनू को कुचलते हुए चालक ट्रक लेकर घोरावल की ओर तेज रफ्तार में भाग गया। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। चौकी प्रभारी अंजनी राय ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
उधर, दामाद के दुर्घटना में मौत की सूचना पर सरवट गांव में कोहराम मच गया। मृतक सोनू को दो बच्चे हैं। वह चेन्नई में रहकर मजदूरी का काम करता था। साले और अपनी बहन की शादी में शामिल होने आया था। दो दिन पहले ही अपनी बहन की शादी कर विदाई की थी, लेकिन साले मनीष की शादी में वह शामिल नहीं हो पाया।
ौ