फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Youth Congress holds a procession against the rising inflation, protests

बढ़ती महंगाई के खिलाफ युवक कांग्रेस ने निकाला जुलूस, किया प्रदर्शन

Mon, 01 Mar 2021 11:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Mar 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
Youth Congress holds a procession against the rising inflation, protests
सोनभद्र। युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने डीजल, पेट्रोल, गैस सिलिंडर के दामों में वृद्धि के खिलाफ सोमवार को राबर्ट्सगंज के ब्रह्मनगर मोड़ से जुलूस निकाला। धर्मशाला चौहारे पर कार्यकर्ताओं ने खाली गैस सिलिंडर व महंगाई विरोधी स्लोगन लिखीं तख्तियां लेकर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव धीरज पांडेय व अभिषेक चौबे ने कहा कि बढ़े डीजल, पेट्रोल, सिलेंडर के मूल्य से आम जनमानस त्रस्त है। सोमवार को फिर 25 रुपये सिलिंडर के दाम बढ़ा दिए गए। मोदी सरकार ने पेट्रोल व डीजल गैस सिलिंडर पर उत्पाद शुल्क को बार-बार बढ़ाकर मुनाफाखोरी और जबरन वसूली के सभी हदें पार कर दी है। युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अमित चतुर्वेदी ने कहा भाजपा सरकार के सारे वादे जुमले साबित हो रहे हैं। प्रदर्शन में सेवादल के शहर अध्यक्ष शैलेंद्र चतुर्वेदी, शशांक मिश्रा, रामानंद पांडेय, निगम मिश्रा, संजय बियार, प्रमोद पांडेय दीपू, राजू देव पांडेय, राजू चौरसिया, सुमित तिवारी, अनुराग चौबे, परवेज राजा, गुंजन श्रीवास्तव, जितेंद्र देव, सन्नी शुक्ला, मोहम्मद अकरम, दिलीप चौबे, डब्बू शुक्ला, विष्णु कांत पांडेय, अनुराग त्रिपाठी, शुभम त्रिपाठी, छोटू पांडेय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed