फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Youth commits suicide by hanging after dispute with wife

Sonebhadra News: पत्नी से विवाद के बाद युवक ने फंदा लगा दी जान

Wed, 13 Dec 2023 10:08 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Dec 2023 10:08 PM IST
विज्ञापन
Youth commits suicide by hanging after dispute with wife
सोनभद्र। घोरावल कोतवाली क्षेत्र के पेढ़ ग्राम पंचायत निवासी एक युवक ने पत्नी के साथ हुए विवाद के बाद आत्महत्या कर ली। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार घोरावल कोतवाली क्षेत्र के पेढ़ ग्राम पंचायत के नौगढ़वा टोला निवासी संतोष कुमार 28 पुत्र सुभगलाल गोड़ मजदूरी कर अपना परिवार चलाता था। मंगलवार की शाम उसका किसी बात को लेकर अपनी पत्नी से काफी विवाद हो गया। जिसके बाद पत्नी दूसरे कमरे में सोने के लिए चली गई। परिवार के लोग बुधवार की सुबह जब सोकर उठे तो संतोष का दरवाजा अंदर से बंद था। जिसके बाद कोई आहट न मिलने पर परिजन किसी तरीके से कमरे में दाखिल हुए। जहां उसका शव कच्चे मकान की बड़ेर में फंदे के सहारे लटकता मिला। सूचना पर पहुंचे घोरावल कोतवाली प्रभारी कमलेश पाल ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। उन्होने मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की बात किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed