{"_id":"69e3c7fc84f7f4bd6500d9eb","slug":"youth-beaten-to-death-in-land-dispute-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-145159-2026-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: भूमि विवाद में पीट कर युवक की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: भूमि विवाद में पीट कर युवक की हत्या
विज्ञापन
शक्तिनगर। सीमा से सटे मप्र के सिंगरौली में जमीन के विवाद में राजेश शाह (30) की लाठियों से पीटकर हत्या कर दी। उसकी पत्नी पूजा शाह भी गंभीर रूप से घायल हैं। घटना बैढ़न कोतवाली क्षेत्र में स्थित जिला मुख्यालय के बिलौंजी में शनिवार सुबह की है।
सीएसपी ने बताया कि छह आरोपियों में से पांच आरोपी मनीष शाह, देवमती शाह, प्रभावती शाह, अरुणा सिंह और अनीश सिंह को हिरासत में ले लिया है, जबकि मुख्य आरोपी महेंद्र शाह की तलाश जारी है।
मृतक के परिजनों ने कहा कि कोतवाली में कई बार शिकायत की गई इसके अलावा एसपी, डीएम और बिजली विभाग में भी शिकायत की गई लेकिन मामले को संज्ञान में नहीं लिया गया। इसके चलते युवक की हत्या हो गई।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक राजेश शाह का अपने चचेरे भाई महेंद्र शाह से संपत्ति को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। राजेश का घर में किराये से रह रही रीवा की महिला अरुणा सिंह से भी विवाद चल रहा था।
शनिवार को विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। महेंद्र उसके परिजन, किरायेदार अरुणा सिंह और उसका बेटा अनीश सिंह सहित अन्य लोगों ने मिलकर राजेश शाह और उसकी पत्नी पूजा शाह पर लाठी-डंडों से मारपीट की, इससे राजेश की मौत हो गई।
सीएसपी उमेश प्रजापति और कोतवाली टीआई अशोक सिंह परिहार पहुंचे। सीएसपी ने बताया कि छह आरोपियों में से पांच आरोपी मनीष शाह, देवमती शाह, प्रभावती शाह, अरुणा सिंह और अनीश सिंह को हिरासत में ले लिया है, जबकि मुख्य आरोपी महेंद्र शाह की तलाश जारी है।