फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Youth arrested for molesting teenager

किशोरी से छेड़खानी करने वाला आरोपी युवक गिरफ्तार

Wed, 27 Oct 2021 08:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 08:09 PM IST
विज्ञापन
Youth arrested for molesting teenager
बभनी थाना क्षेत्र के एक गांव की आदिवासी किशोरी के साथ छेड़खानी के आरोपी पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। पीड़िता की मां की तहरीर पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

आरोप है कि डूभा गांव निवासी राहुल यादव एक गांव की नाबालिग लड़की को कुछ महीनों से तंग कर रहा था। परिजनों के लाख मना करने के बाद भी वह हरकत से बाज नहीं आया। परेशान होकर माता-पिता ने अपनी बेटी को नानी के घर भेज दिया। इसके बाद भी मनबढ़ युवक की मनमानी जारी रही। सोमवार की रात आरोपी युवक किशोरी के नानी के घर तक पहुंच गया। परिजनों ने उसे पकड़ लिया लेकिन वह वहां से भाग निकला। जानकारी होने पर किशोरी की मां ने बभनी थाने में मुकदमा दर्ज कराया। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर युवक के खिलाफ छेड़खानी, जान से मारने की धमकी, एससी-एसटी एक्ट व पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को डूभा बाजार से गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed