{"_id":"d56f08a0f913257faf46f085668d18ef","slug":"young-talented-needs-polishing-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवा प्रतिभावान, तराशने की जरूरत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवा प्रतिभावान, तराशने की जरूरत
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र
Updated Mon, 12 Jan 2015 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उप्र अनुसूचित जाति/जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष ब्यास गोड़ ने कहा कि युवा ही राष्ट्र की शक्ति हंै। जिस देश, प्रदेश और जिले का युवा लगनशील और प्रतिभाशाली होगा, वहां उतनी ही तेजी से विकास होगा।
उन्होंने यह बातें सोमवार को स्वामी विवेकानंद की 152वीं वर्षगांठ पर युवक मंगल दल के तत्वावधान में आयोजित युवा सोन महोत्सव में कही।
घोरावल विधायक रमेशचंद्र दूबे, दुद्धी विधायक रूबी प्रसाद, म्योरपुर प्रमुख संजय यादव ने कहा कि जनपद के युवा प्रतिभावान है। जरूरत है समय-समय पर उन्हें तराशने की।
नपा अध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता, चोपन नपं चेयरमैन इम्तेयाज अहमद, म्योरपुर प्रमुख संजय यादव, कांग्रेस नेता आभूषण ब्रह्मशाह ने भी युवाओं को तरक्की की राह चुनने की सीख दी।
विज्ञापन
इस दौरान अजय शेखर, मुनीर बख्श आलम, डा. अर्जुन दास केशरी, रामनाथ शिवेंद्र, शांता भट्टाचार्या, डा. जेपी निराला, शांति वर्मा, देवेंद्र कुमार गुप्ता, ओम प्रकाश त्रिपाठी, जगदीश पंथी, डा. अमरनाथ पांडेय, डा. संजय सिंह सहित कई का सम्मान किया गया।
संचालन भोलानाथ मिश्रा और शांति वर्मा ने किया। इस मौके पर युवक मंगल दल के जिलाध्यक्ष सौरभकांत पति तिवारी, आभूषण ब्रह्मशाह, रामशकल चौबे, आशुतोष पांडेय आदि मौजूद रहे।
नेहरू युवा केंद्र पर बतौर मुख्य अतिथि केकराही के प्रधान राजू केसरी ने स्वामी विवेकानंद के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इस मौके पर रंजीत कुमार गुप्ता, मदन लाल शर्मा, कपिध्वज, धर्मेंद्र पांडेय, उषा देवी, राकेश, राजेश, गीता मौजूद रही। अध्यक्षता लेखाकार संजीव श्रीवास्तव ने की।
इसी तरह आदर्श इंटर कालेज राबर्ट्सगंज और रामगढ़ में स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई गई। इस मौके पर प्रधानाचार्य सुरेश यादव, जितेंद्र सिंह, कृष्ण कुमार सिंह, अनिल विश्वकर्मा, अरुण चौबे आदि मौजूद रहे।
शाहगंज संवाददाता के अनुसार घोरावल ब्लाक के ओदार गांव स्थित स्वामी विवेकानंद बाल विद्या मंदिर में स्वामी विवेकानंद स्मृति सेवा समिति की ओर से आयोजित तीन दिवसीय जयंती समारोह का सोमवार को समापन हुआ।
बतौर मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व सिंचाई मंत्री ओमप्रकाश सिंह ने स्वामी विवेकानंद के व्यक्तिव पर प्रकाश डाला और जरूरतमंदों में कंबल का वितरण किया।
इस दौरान हुई वालीबाल प्रतियोगिता में ऐलाही की टीम राबर्ट्सगंज को दो-एक से हराकर विजयी हुई। अध्यक्षता विहिप के एमपी और छत्तीसगढ़ के क्षेत्रीय मंत्री अंबरीश, स्वागत लालजी तिवारी और संचालन अरूणपति तिवारी ने किया।
इस मौके पर पूर्व विधायक तीरथ राज, गंगा सागर दूबे, मधुसूदन सिंह, जगदीश गोविंद यादव, सिंह, केएम गुप्ता, माला चौबे, धर्मवीर तिवारी, प्रदीप जायसवाल मौजूद रहे।
इसी तरह युवा महोत्सव में राजेश तिवारी, रामजी यादव, आशीष चौबे, शिवाजी सरकार, नेहा यादव, शिवपूजन, कमलेश ओझा, विजय प्रकाश मालवीय, डा. अरविंद सिंह, प्रभाष द्विवेदी,श्रुति तिवारी, अमित पांडेय, नितीश कुमार चतुर्वेदी, धीरेंद्र पटेल, इरशाद अहमद, अनुज, नागेंद्र मोदनवाल, अर्जुन कुमार का भी सम्मान किया गया।
चुर्क संवाददाता के अनुसार स्वामी हरसेवानन्द विद्यालय प्रांगण में राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में स्वामी विवेकानन्द की जयंती मनी।
बाबा प्रकाशध्यानन्द ने कहा कि युवा अपना आदर्श ऐसे लोगों को बनाए जो वाकई जमीनी स्तर पर युवाओं के लिए कर्तव्यबद्ध होते हों।
अनपरा संवाददाता के अनुसार डिबलगंज स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में सोमवार की दोपहर भाजपाजनों ने स्वामी विवेकानंद का जन्मदिवस मनाया।