फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Young motorcyclist dies in road accident

Sonebhadra News: सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत

Mon, 24 Aug 2026 12:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Young motorcyclist dies in road accident
दुद्धी के धनौरा गांव के जपला में दुर्घटना स्थल पर ग्रामीणों की लगी भीड़-संवाद
दुद्धी। कोतवाली क्षेत्र के जपला गांव के पास रविवार शाम करीब साढ़े चार बजे तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर विपरीत दिशा से आ रहे अज्ञात पिकअप वाहन से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार बाबूलाल (26) पुत्र परमेश्वर निवासी चौना थाना बभनी की मौके पर ही मौत हो गई। उसके साथ मौजूद साढ़ू हंसलाल बाल-बाल बच गया। ग्राम प्रधान सुभाष कुमार के मुताबिक बाबूलाल करीब एक माह से अपनी पत्नी मानमती के साथ अपनी ससुराल बगबियानी टोला धनौरा में रह रहा था। रविवार को उसका साढ़ू हंसलाल (35) पुत्र राम खेलावन निवासी लालीमाटी बेलहत्थी थाना हाथीनाला पत्नी संगीता और दोनों बच्चों के साथ इलाज के सिलसिले में ससुराल आया था।
विज्ञापन

वहां पहुंचने के कुछ देर बाद बाबूलाल उसे बाइक पर बैठाकर गांव में घूमने निकल गया। इसी दौरान जपला गांव के पास बाइक सामने से आ रहे पिकअप से जा भिड़ी। बताया गया कि दुर्घटना के समय बाबूलाल नशे की हालत में था और बाइक की रफ्तार भी काफी अधिक थी। टक्कर के बाद वह सड़क पर गिर पड़ा और गंभीर चोट लगने से उसकी जान चली गई। हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। परिजनों के अनुसार बाबूलाल और मानमती की शादी करीब एक वर्ष पहले हुई थी। बाबूलाल का मोबाइल खराब होने के कारण मरम्मत के लिए बाजार की दुकान पर दिया गया था, लेकिन रुपये नहीं होने से वह बन नहीं सका था।
विज्ञापन

हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया। मृतक की सास देवंती देवी पत्नी स्व.रामजीत चेरो ने बताया कि एक वर्ष पहले ही छोटी बेटी मानमती की शादी बाबूलाल से हुई थी। पति की मौत के बाद बेटी के भविष्य को लेकर वह बेहद चिंतित हैं। सूचना पर कस्बा चौकी प्रभारी हरिकेश राम आजाद पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दुर्घटनाग्रस्त बाइक बरामद कर ली गई है। पुलिस ने बताया कि अज्ञात पिकअप वाहन की तलाश की जा रही है और मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed