{"_id":"662192b02dc112b6cf0c4cb5","slug":"young-man-who-was-ill-after-snakebite-dies-sonbhadra-news-c-194-1-svns1040-112020-2024-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: सर्पदंश के बाद से बीमार युवक ने तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: सर्पदंश के बाद से बीमार युवक ने तोड़ा दम
विज्ञापन
बभनी। थाना क्षेत्र के धनवार गांव में बृहस्पतिवार को एक युवक की मौत हो गई। एक वर्ष पहले सांप ने उसे डसा था। इसके बाद से ही उसकी तबीयत खराब चल रही थी। उसका पूरा शरीर सूज गया था। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भिजवा दिया।
परिजनों के मुताबिक सोहन (35) पुत्र जगवीर निवासी धनवार को एक वर्ष पहले किसी सर्प ने डस लिया था। परिजन उसका दवा उपचार कराते रहे। सोहन का शरीर पूरा सूज गया था। घरेलू उपचार के साथ अस्पताल में परिजन एक वर्ष तक दवा कराया। हंस फाउंडेशन से संचालित मोबाइल मेडिकल यूनिट से भी इसका उपचार चल रहा था। बृहस्पतिवार को सुबह सोहन की अचानक तबियत बिगड़ गई और घरवाले उसे अस्पताल लेकर जाने की तैयारी कर रहे थे। तब तक उसकी मौत हो गई। मृतक के दो लड़के हैं। सोहन की मौत होते ही परिजनों में चीख पुकार शुरू हो गई। घटना की सूचना बभनी पुलिस को दिया गया। सूचना मिलते ही सब इंस्पेक्टर तेज बहादुर सिंह पहुंचकर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भिजवा दिया।