फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   young man went for picnic drowned in river sonbhadra dead body found next day

UP: पिकनिक मनाने गया युवक नदी में डूबा, दूसरे दिन मिली लाश; मातम में बदल गईं त्योहार की खुशियां

Sun, 16 Mar 2025 11:20 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 16 Mar 2025 11:20 AM IST
सार

जोरकहू पिकनिक स्पॉट पर युवक शनिवार को पिकनिक मनाने गया था। नहाते वक्त उसका पैर फिसला और वह नदी में चला गया। दूसरे दिन गोताखोरों ने उसकी लाश निकाली तो परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
young man went for picnic drowned in river sonbhadra dead body found next day
माैके पर जुटी भीड़ और युवक की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनभद्र के विंढमगंज थाना अंतर्गत कनहर नदी के जोरकहू पिकनिक स्पॉट में शनिवार को परिजनों के साथ पिकनिक मनाने गया एक युवक डूब गया था, जिसका दूसरे दिन रविवार की सुबह आठ बजे नदी में शव उतराया हुआ मिला। 

विज्ञापन




सुबह गोताखोर व स्थानीय लोगों की मदद से प्रशासन ने शव को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। 

बताया जा रहा हैं कि आदर्श कुमार (27) पुत्र दिनेश कुमार, निवासी ग्राम जाबर, अपने परिवार और कुछ परिचितों के साथ शनिवार को दोपहर में जोरकहू पिकनिक मनाने गया था। वह नदी में नहाने के लिए उतरा, लेकिन देखते ही देखते वह गहरे पानी में चला गया। जब तक आसपास के लोग कुछ समझ पाते, वह डूबने लगा। 
विज्ञापन


लोगों ने उसे बचाने के लिए नदी में छलांग भी लगाई, लेकिन तब तक आदर्श लापता हो चुका था। पुलिस की मौजूदगी में युवक आदर्श को खोजने में जुट गए, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। इसके बाद पुलिस ने गोताखोरों को बुलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोताखोरों ने घंटों सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन अंधेरा होने की वजह से देर रात तक युवक का शव बरामद नहीं हो सका था। रविवार की सुबह नदी में शव उतराया हुआ दिखा, जिसे बाहर निकाल लिया गया, थाना प्रभारी ने पंचनामा भरकर शव दुद्धी पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। 


परिजनों के मुताबिक, आदर्श इलाहाबाद में रहकर पढ़ाई कर रहा था और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। होली की छुट्टियों में वह घर आया था और परिवार के साथ पिकनिक मनाने जोरकहू गया था। लेकिन वहां यह हादसा हो गया, जिससे परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, आदर्श की मौत की खबर से पूरे परिवार एवं गांव में मातम छा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed