फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Young man visiting sister's home drowns in pond

Sonebhadra News: बहन के घर आए युवक की तालाब में डूबने से मौत

Fri, 18 Sep 2026 11:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Young man visiting sister's home drowns in pond
रॉबर्टसगंज कोतवाली क्षेत्र के अक्छोर गांव में बहन के घर आए अर्जुन पासवान (40) की शुक्रवार की दोपहर तालाब में डूबने की मौत हो गई। गोताखोरों की मदद से घंटे भर बाद उसका शव बाहर निकाला गया। तैरना न जानने के बावजूद तालाब में नहाने के लिए उतरना युवक को महंगा पड़ा। रॉबर्टसगंज-पन्नूगंज मार्ग से सटे तालाब की गहराई काफी होने और बारिश के समय लबालब भरे होने की स्थिति के चलते पूर्व में भी इस तरह के हादसे हो चुके हैं। बावजूद यहां सुरक्षा के लिए अभी तक कोई कदम नहीं उठाए जा सके हैं।
विज्ञापन

कोन थाना क्षेत्र के नौडिहा निवासी अर्जुन बृहस्पतिवार को अक्छोर गांव में श्याम सुंदर (जीजा) के घर आया था। शुक्रवार की सुबह वह गांव के ही त्रिवेणी, मोहित व अन्य लोगों के साथ तालाब में नहाने के लिए चला गया। कुछ लोग तालाब में तैरने लगे। यह देख वह तालाब में आगे बढ़ा और गहरे पानी में जाने के कारण डूब गया। साथ के लोग तैरकर तालाब के दूसरी तरफ पहुंचे तो देखा कि अर्जुन डूब रहा था। जब तक उसके पास पहुंचते वह डूब गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से घंटे भर की मशक्कत के बाद शव को निकाला।
विज्ञापन

दोपहर बाद जिला अस्पताल में उसका पोस्टमार्टम कराया गया। परिवार वालों के मुताबिक वह तैरना नहीं जानता था। दो बेटियों-एक बेटे का रो-रोकर हाल बेहाल था। पत्नी व बहन का करुण क्रंदन सुनकर लोगों की आंखें नम हो गईं। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली के अपराध निरीक्षक डीपी यादव के मुताबिक शव का पोस्टमार्टम कराकर परिवार वालों को सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed