{"_id":"6631260f54fa90623a0dc52b","slug":"young-man-returning-from-wedding-ceremony-dies-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-112495-2024-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: शादी समारोह से लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: शादी समारोह से लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत
विज्ञापन
ओबरा। कोतवाली क्षेत्र के अरंगी गांव के पास टेंपो पलटने से उसमें सवार एक युवक की मौत हो गई। हादसे में उसका साथी गंभीर घायल हो गया। दोनों शादी समारोह से घर लौट रहे थे। पुलिस ने टेंपो चालक पर लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाने का केस दर्ज किया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
ओबरा निवासी प्रदीप और बसंतू शादी समारोह में शामिल होने के लिए रेणुकापार के फफराकुंड गए थे। देर रात दोनों टेंपो से घर लौट रहे थे। रास्ते में अरंगी गांव के पास टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में दोनों सवार गंभीर रूप से घायल हुए। उन्हें आसपास के लोगों ने नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां से जिला अस्पताल भेज दिया गया। रास्ते में प्रदीप की मौत हो गई।
मृतक के चचेरे भाई संजय कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर टेंपो चालक पर लापरवाही का आरोप लगाया है। पुलिस ने परिजन की शिकायत पर टेंपो चालक के खिलाफ लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाने और गैर इरादतन हत्या के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया।