फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Young man jumped from moving train to catch mobile thief, died

Sonebhadra News: मोबाइल चोर काे पकड़ने के लिए चलती ट्रेन से कूदा युवक, मौत

Tue, 13 Feb 2024 11:16 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Feb 2024 11:16 PM IST
विज्ञापन
Young man jumped from moving train to catch mobile thief, died
सोनभद्र। प्रयागराज में परीक्षा देकर पैसेंजर ट्रेन से सोमवार को शाम को घर लौट रहे छात्र का जिगना स्टेशन पर ट्रेन चलने के बाद एक उचक्का मोबाइल फोन छीनकर भागा और गेट से रेल पटरी की ओर कूद गया। उसे पकड़ने के लिए छात्र दौड़ा तो रेल लाइन पर गिर गया। उसके भाई और मामा ने चेन खींचकर ट्रेन रोका। इसके बाद वे नीचे उतरे। वे ट्रेन से गिरने से घायल छात्र को अस्पताल ले जाते, तब तक उसकी भी मौत हो गई।
विज्ञापन




सोनभद्र के राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के बिजरी गांव का निवासी राहुल कुमार कुशवाहा (23) पुत्र हरेंद्र प्रसाद अपने छोटे भाई प्रिंस, मामा धीरज और विकास निवासी पुआर थाना राबर्ट्सगंज के साथ सोमवार को पैसेंजर ट्रेन से ओ लेबल परीक्षा देने प्रयागराज गया था। राहुल चारों लोगों के साथ रविवार को ही चुनार निवासी अपनी मौसी लीलावती के घर पहुंच गया था। चुनार स्टेशन से सोमवार को सुबह पैसेंजर ट्रेन से परीक्षा देने के लिए प्रयागराज गया था। शाम को परीक्षा देकर चारों घर लौट रहे थे।
विज्ञापन


पैसेंजर ट्रेन सोमवार को शाम को जिगना स्टेशन पर खड़ी हो गई। चारों लोग ट्रेन के दरवाजे के पास वाले सीट पर बैठे थे। राहुल सबसे किनारे था। जब ट्रेन जिगना स्टेशन से चलने लगी तो दरवाजा पर खड़ा उचक्का राहुल का मोबाइल फोन छीनकर रेल लाइन की ओर कूद कर भागा। उसे पकड़ने के लिए राहुल भी दौड़ा और वह नीचे रेल लाइन पर गिर गया। हादसे में उसे गंभीर चोटें आईं। उचक्का मोबाइल फोन लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




राहुल के भाई और मामा ने चेन खींचकर ट्रेन को रोका। वे ट्रेन से गिरने से गंभीर रूप से घायल राहुल को उपचार के लिए अस्पताल ले जाते, उसी बीच उसकी मौत हो गई। भाई और मामा के सामने ही उसने दम तोड़ दिया। साथ गए मामा ने बताया कि उचक्के को पकड़ने के चक्कर में फिसलकर राहुल ट्रेन से नीचे गिर गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि उचक्का कूद कर भागा तो उसे पकड़ने के चक्कर में कूदने से राहुल की मौत हो गई। जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


राहुल दो भाइयों में बड़ा था। वह बीए द्वितीय वर्ष का छात्र था। साथ में पॉलिटेक्निक और ओ लेवल का कोर्स कर रहा था। जीआरपी थाने के प्रभारी रमेश ने बताया कि उचक्के को पकड़ने के दौरान ट्रेन से गिरकर युवक की मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed