फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Young man fell from tractor, crushed to death

Sonebhadra News: ट्रैक्टर से गिरा युवक, कुचलकर मौत

Sun, 09 Apr 2023 10:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Apr 2023 10:27 PM IST
विज्ञापन
Young man fell from tractor, crushed to death
सोनभद्र। सदर कोतवाली क्षेत्र के लोढ़ी गांव में रविवार की दोपहर में ट्रैक्टर से कुचलकर युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पु
विज्ञापन

राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के लोढ़ी बंधा निवासी कन्हैया (20) पुत्र देव नरायण टैक्टर चलाकर परिवार के भरण पोषण का काम करता है। रविवार को गांव में जेसीबी से मिट्टी गिराने का काम चल रहा है। रोजाना की तरह वह भी ट्रैक्टर लेकर जेसीबी के साथ गया था। जो अपने ट्रैक्टर से मिट्टी की ढुलाई का कार्य कर रहा था। करीब सात ट्रैक्टर इस काम में लगे थे। कुछ चालक दोपहर बारह बजे के करीब छांव में बैठे थे। इसी बीच कन्हैया का टैक्टर एक गड्ढे में फंस गया। टैक्टर पलटने की आशंका के बीच वे उसपर से कूदने का प्रयास किया। इस दौरान वह ट्रैक्टर के पहिए की चपेट में आ गया। पहिये की चपेट में आकर वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पहले तो वहां कुछ दूरी पर मौजूद अन्य चालक यह समझे की वह मस्ती में कूद रहा है। मगर जब कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई तो वह उसके पास पहुंचे। जहां उसके मुंह, नांक से खून निकल रहा था। वहीं शरीर के अन्य हिस्सों में भी गंभीर चोटें आई थी। मौके पर मौजूद स्थानीय लोग लोढ़ी बंधा निवासी युवक को घायलावस्था में लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल चौकी प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed