{"_id":"65b5465d9ca8e0bcab0f8eed","slug":"young-man-drowned-while-bathing-in-bandhi-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-108735-2024-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: बंधी में नहाते समय डूबा युवक, तैरना न आने से गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: बंधी में नहाते समय डूबा युवक, तैरना न आने से गई जान
विज्ञापन
दुद्धी। कोतवाली क्षेत्र के बघाडू गांव में शुक्रवार को जरहर बंधी में डूबने से युवक की मौत हो गई। बंधी में नहाते समय पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया। तैरना नहीं आने से वह डूब गया। काफी प्रयास के बाद उसका शव बाहर निकाला गया।
बघाड़ू गांव निवासी राय सिंह (30) पुत्र रामगोपाल शुक्रवार को अपने मवेशियों को चराने ले गया था। दोपहर बाद मवेशियों को पानी पिलाकर बंधी से कुछ दूरी पर चरने के लिए छोड़ दिया। खुद बांध में उतरकर नहाने लगा। नहाते समय पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा।
उसके साथ मवेशी चराने गए कुछ अन्य युवकों की नजर पड़ी तो वह दौड़कर उसकी ओर गए, लेकिन तब तक युवक डूब चुका था। बताया जा रहा कि युवक को तैरना नहीं आता था, जिससे वह पानी में जाने के बाद बाहर नहीं आ सका। घटना की जानकारी ग्राम प्रधान सहित कोतवाली पुलिस को दी। कोतवाली प्रभारी नागेश सिंह रघुवंशी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।