{"_id":"680d352160a7d40559023609","slug":"young-man-dies-in-road-accident-bike-rider-injured-sonbhadra-news-c-194-1-svns1040-127510-2025-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: सड़क हादसे में युवक की मौत, बाइक सवार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: सड़क हादसे में युवक की मौत, बाइक सवार घायल
विज्ञापन
किरबिल गांव में शुक्रवार की देर शाम सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। बाइक सवार एक अन्य युवक को गंभीर हाल में अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सीएचसी भेज दिया है।
म्योरपुर थाना क्षेत्र के किरबिल गांव निवासी प्रेमलाल (25) अपनी पत्नी के साथ शुक्रवार की शाम बभनी जाने के लिए एक ढाबे के पास सड़क किनारे खड़ा होकर बस का इंतजार कर रहा था।
इसी दौरान सामने आ रहे अज्ञात वाहन ने एक बाइक सवार किरबिल निवासी दीनानाथ (23) को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक सवार सड़क किनारे बैठे प्रेमलाल से टकरा गया। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
उन्हें एंबुलेंस से म्योरपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान प्रेमलाल की मौत हो गई। दूसरे घायल को गंभीरावस्था में चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सीएचसी भेज दिया। पुलिस ने बताया कि वाहन के पहचान की कोशिश की जा रही है। प्रेमलाल की पत्नी राजकुमारी ने बताया कि वह अपनी बहन की शादी में बभनी जाने के लिए बस का इंतजार कर रही थी तभी हादसा हो गया।