फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Young man dies in Nashik wife is six months pregnant cousin also lost life same cowshed three years ago

यूपी: नासिक में युवक की मौत, पत्नी छह माह की गर्भवती; तीन साल पहले इसी तबेले में चचेरे भाई की भी गई थी जान

Fri, 25 Sep 2026 09:49 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: Aman Vishwakarma Updated Fri, 25 Sep 2026 09:49 PM IST
सार

नासिक में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत हो गई। शव घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बताया गया कि तीन साल पहले इसी तबेले में युवक के चचेरे भाई की भी संदिग्ध हालात में मौत हुई थी। मृतक की पत्नी छह माह की गर्भवती है। घटना से परिवार में मातम छा गया।

विज्ञापन
Young man dies in Nashik wife is six months pregnant cousin also lost life same cowshed three years ago
बिजेंद्र यादव की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद

विस्तार

घोरावल कोतवाली क्षेत्र के धौराकुंड गांव निवासी 27 वर्षीय बिजेंद्र यादव की महाराष्ट्र के नासिक जिले में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार अपराह्न करीब तीन बजे शव गांव पहुंचा तो परिजनों में चीख-पुकार मच गई। पत्नी, मासूम बेटे समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। घटना से गांव का माहौल भी गमगीन हो गया।

विज्ञापन




धौराकुंड निवासी रामविलास यादव का पुत्र बिजेंद्र यादव नासिक में अपने बड़े भाई राजेंद्र यादव के साथ गाय-भैंस के तबेले में काम करता था। परिजनों के अनुसार, बुधवार रात काम खत्म कर लौटने के बाद अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। हालत गंभीर होने पर उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां भोर में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन

मौत की परिस्थितियों को लेकर परिजनों ने संदिग्धता जताई। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार को शव गांव लाया गया। परिजनों के अनुसार, बिजेंद्र तीन भाइयों में सबसे छोटा था। करीब तीन वर्ष पहले उसका विवाह सिल्थम पटना निवासी रीना यादव से हुआ था। उसका दो वर्षीय बेटा है। वहीं, उसकी पत्नी छह माह की गर्भवती है। 

परिजनों ने बताया कि बिजेंद्र होने वाले बच्चे को लेकर काफी उत्साहित था और पत्नी से फोन पर अक्सर हालचाल पूछता था। उसने बच्चे के जन्म के समय घर आने का वादा भी किया था। बच्चे के जन्म से पहले ही उसकी मौत से परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं।

विज्ञापन

तीन साल पहले चचेरे भाई की भी हुई थी मौत
जिस तबेले में बिजेंद्र काम करता था, उसी तबेले में करीब तीन वर्ष पहले उसके चचेरे भाई कमलेश यादव (35) की भी दर्दनाक मौत हुई थी। परिजनों के मुताबिक, तबेले में ट्रैक्टर पीछे करते समय कमलेश उसकी चपेट में आ गया था। गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। अब उसी स्थान पर तीन साल बाद बिजेंद्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से परिजनों के पुराने जख्म फिर हरे हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed