{"_id":"664460bbf2d7f0272a0b7ddb","slug":"young-man-died-in-road-accident-after-collision-in-two-bikes-in-sonbhadra-2024-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonbhadra News: बहन की शादी की खुशियां मातम में बदली, बाइकों की टक्कर में कार्ड बांटने निकले भाई की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonbhadra News: बहन की शादी की खुशियां मातम में बदली, बाइकों की टक्कर में कार्ड बांटने निकले भाई की मौत
Wed, 15 May 2024 12:44 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
Published by: प्रगति चंद
Updated Wed, 15 May 2024 12:44 PM IST
सार
सोनभद्र जिले में बहन की शादी का कार्ड बांटकर वापस लौटते समय सड़क हादसे में भाई की मौत हो गई। हादसा दो बाइकों की जोरदार टक्कर होने से हुआ। हादसे में चार अन्य लोग भी घायल हो गए हैं।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सोनभद्र जिले के म्योरपुर थाना क्षेत्र के सुपाचुआ गांव में भुक्कू पहाड़ी के पास मंगलवार की रात दो बाइकों की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। वह अपनी छोटी बहन की शादी का कार्ड बांटकर घर लौट रहा था। हादसे में चार अन्य लोग घायल हुए हैं। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उधर, मृतक के शव का पंचनामा पर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सीएचसी भेज दिया है।
विज्ञापन
यह है पूरा मामला
म्योरपुर थाना क्षेत्र के सुपाचुआ गांव में भुक्कू पहाड़ी के पास मंगलवार की देर रात दो बाइकों की टक्कर में रामवृक्ष (30) पुत्र भगवानदास निवासी काचन की मौत हो गई। हादसे के बाद रामवृक्ष को एंबुलेंस द्वारा गंभीर हालत में म्योरपुर सीएचसी पर लाया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइकों पर सवार चार अन्य लोग भी घायल हो गए। इनमें लालबाबू पुत्र अमृत गोंड निवासी कुंडाडीह व शोभनाथ खरवार पुत्र धनुकधारी, राजकुमार पुत्र राजेंद्र, शोभनाथ पुत्र रामनाथ निवासी बेलहत्थी थाना हाथीनाला को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया।
विज्ञापन