फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Young man died due to electrocution from wire laid in field three accused arrested in sonbhadra

पुलिस ने सुलझाई गुत्थी: खेत में बिछाए तार के करंट से हुई थी युवक की मौत, 8 किमी दूर फेंका था शव; तीन गिरफ्तार

Sat, 11 Jan 2025 12:14 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Sat, 11 Jan 2025 12:14 PM IST
सार

सोनभद्र जिले में लापता युवक का शव जंगल में मिलने की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। मामले में तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
Young man died due to electrocution from wire laid in field three accused arrested in sonbhadra
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनभद्र जिले के हाथीनाला थाना क्षेत्र के गड़दरवा गांव के पास जंगल में लापता युवक का शव मिलने का मामला पुलिस ने सुलझा लिया है। जंगली पशुओं को पकड़ने के लिए बिछाए गए तार के करंट से युवक की मौत हुई थी। घटना के बाद शव को आठ किमी दूर जंगल में फेंक दिया गया था। पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


यह है मामला
गड़दरवा गांव के पास जंगल में सोमवार को एक युवक का क्षत-विक्षत शव मिला था। शरीर पर जलने के निशान थे। उसकी पहचान दुद्धी के मनबसा गांव निवासी दिनेश कुमार के रूप में हुई थी। दिनेश गत 26 दिसंबर की रात से लापता था। उसकी बाइक गड़दरवा गांव निवासी विजय गुप्ता के घर के पास मिली थी। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया था। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी थी।
विज्ञापन


शव को बीएचयू में फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया। युवक के शरीर पर जलने के निशान के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की तो मौत के नए कारणों का खुलासा हुआ। हाथीनाला एसओ भैया एसपी सिंह ने बताया कि दिनेश की मौत जंगली सुअरों को पकड़ने के लिए खेत में बिछाए गए तार में प्रवाहित करंट की चपेट में आने से हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने इस मामले में साऊडीह तिराहे के पास से तीन लोगों को गिरफ्तार किया। उनकी पहचान रजखड़ निवासी मनोज कुमार मौर्य, रवींद्र कुमार और गड़दरवा निवासी मनोज गोंड के रूप में हुई।


एसओ के मुताबिक, मनोज गोंड के खेत में आलू बोया हुआ है। इसे जंगली सुअरों से बचाने के लिए मनोज कुमार मौर्य व रवींद्र कुमार के साथ मिलकर उसने खेत के चारों तरफ बिजली का तार बिछाया था। इसमें प्रवाहित करंट की चपेट में आकर दिनेश की मौत हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed