फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   young man died and one injured in truck collision in Sonbhadra

सोनभद्र में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, युवक के सिर के उड़ गए चिथड़े; मौत

Thu, 09 Jan 2025 12:21 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 09 Jan 2025 12:21 PM IST
सार

Sonbhadra Road Accident : उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में गुरुवार को दर्दनाक हादसा हुआ। इसमें एक युवक के सिर के चिथड़े उड़ गए। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू की। 

विज्ञापन
young man died and one injured in truck collision in Sonbhadra
मौके पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनभद्र जिले में सोन नदी के पुराने पुल पर गुरुवार की सुबह दर्दनाक हादसा हुआ। इस दौरान एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वह अपने साथी आकाशदीप मौर्य के साथ बाइक से परीक्षा देने सिंदुरिया जा रहा था। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। 

विज्ञापन


दोस्त के साथ बाइक से जा रहा था युवक
राबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र के हिनौता चकरा निवासी सुधांशु यादव (19) पुत्र रामप्रवेश यादव बाइक से परीक्षा देने जा रहा था। उसके साथ आकाशदीप मौर्य पुत्र मनोज मौर्य, निवासी आमडीह, थाना राबर्ट्सगंज भी बाइक पर सवार था। 
विज्ञापन


सोन नदी के पुराने पुल के उत्तरी छोर पर पीछे से आ रहे तेज रफ्तार हाईवा ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में सुधांशु की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पीछे बैठा आकाशदीप मौर्य बाल-बाल बच गया। वहीं मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर टक्कर मारने वाले ट्रक को बरामद कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
वरिष्ठ उप निरीक्षक उमाशंकर यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है और घायल आकाशदीप का इलाज चोपन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। यातायात व्यवस्था सुचारू है। पुलिस ट्रक चालक की पहचान कर रही है और मामले की जांच जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed