फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   young man dead body found near house in sonbhadra many injury marks family members suspected murder

UP: भाई को खोज रहा था युवक, घर के पीछे मिली लाश, शरीर पर थे चोट के निशान; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Wed, 16 Apr 2025 11:17 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 16 Apr 2025 11:17 AM IST
सार

घर के पास लाश मिलने की सूचना पाकर कोतवाली पुलिस दिघुल गांव में पहुंच गई। युवक के शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
young man dead body found near house in sonbhadra many injury marks family members suspected murder
युवक की लाश मिलने की सूचना पाकर माैके पर जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

UP Crime: सोनभद्र के कोतवाली क्षेत्र के दिघुल गांव में निर्माणाधीन मकान के पीछे युवक का खून से लथपथ शव मिला। उसके शरीर पर कई जगह गहरे जख्म मिले हैं। आशंका जताई जा रही है कि हत्या कर युवक का शव फेंका गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन




मृतक की पहचान दिघुल गांव निवासी दिनेश उर्फ संतोष यादव (25) पुत्र प्रेमचंद यादव के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, दिनेश मंगलवार शाम को घर से खाना खाने के बाद गांव में ही पुराने मकान से लगभग 500 मीटर दूर स्थित निर्माणाधीन मकान में सोने गया था, लेकिन वापस नहीं लौटा।
विज्ञापन


बुधवार सुबह जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों को चिंता हुई। बड़े भाई आलोक यादव ने निर्माणाधीन मकान में जाकर देखा तो चारपाई के नीचे दिनेश का जूता और खूंटी पर उसकी शर्ट टंगी मिली। इधर-उधर तलाश करने के बाद जब मकान के पीछे नजर गई तो दिनेश पेट के बल अचेत पड़ा मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


पास जाकर देखने पर वह मृत पाया गया। परिजनों ने शव पर कई जगह चोट के निशान देखे हैं। उसके पेट और बांह पर गहरी चोटों के निशान पाए गए हैं। इस आधार पर परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। बड़े भाई आलोक यादव ने कहा कि दिनेश की हत्या कर शव को पीछे फेंका गया है। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई। 

पुलिस ने की कार्रवाई

सूचना पर क्षेत्राधिकारी प्रदीप सिंह चंदेल, कोतवाल मनोज कुमार सिंह, अमवार चौकी इंचार्ज मक्खन लाल फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। परिजनों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। हत्या के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed