{"_id":"65bfd972836c0ed37c07ab49","slug":"young-man-committed-suicide-by-hanging-himself-sonbhadra-news-c-194-1-svns1040-109052-2024-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: फंदा लगाकर युवक ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: फंदा लगाकर युवक ने दी जान
विज्ञापन
ओबरा। थानान्तर्गत ओबरा नगर के सेक्टर चार स्थित परियोजना आवास में शनिवार की रात साढ़े आठ बजे एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस के अनुसार 4-एफटी-12 निवासी मनोज कुमार यादव (27) पुत्र रामजी यादव अपने घर में पंखे में चादर का फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। मृतक के भाई धर्मदेव यादव ने बताया कि वह एक निजी कम्पनी में कार्यरत है। रात में जब वह ड्यूटी से लौट कर घर आया तो घर के दरवाजे को खटखटाने लगा। कोई प्रतिक्रिया न होने पर दरवाजे को तोड़कर जब वह घर मे घुसा तो उसका भाई पंखे से लटका हुआ था।
यह देख वह सन्न रह गया और घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। मृतक के भाई ने बताया कि बीते कुछ दिनों से मेरा भाई मनोज पारिवारिक कलह से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। वही सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतार कर पंचनामा भरने के पश्चात पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस के मुताबिक मामले में जांच पड़ताल की जा रही है।