फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Young businessman injured in road accident dies

Sonebhadra News: सड़क हादसे में घायल युवा व्यवसायी की मौत

Mon, 23 Oct 2023 12:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Oct 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
Young businessman injured in road accident dies
शक्तिनगर। क्षेत्र के बोदरा बाबा मंदिर के पास हुए सड़क हादसे में घायल युवा व्यवसायी की रविवार की सुबह मौत हो गई। इसकी जानकारी होने पर खड़िया बाजार में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों ने रविवार को शव लेकर पैतृक गांव प्रतापगढ़ चले गए, जहां अंतिम संस्कार किया गया। क्षेत्र के वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर शनिवार को दोपहर बाद हादसा हुआ था। क्षेत्र के प्रमुख व्यवसायी मुर्तजा खान का पुत्र नौशाद खान (20) बाइक से जयंत (मप्र) जा रहा था। बोदरा बाबा मंदिर के पास आगे चल रहे ट्रेलर के चालक ने अचानक ट्रेलर को घुमा दिया। इससे बाइक सवार नौशाद ट्रेलर से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे एनटीपीसी के संजीवनी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से डाॅक्टरों ने एनसीएल के नेहरू शताब्दी चिकित्सालय रेफर कर दिया। लगातार रक्तस्राव होने के कारण रविवार को सुबह नौशाद की मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। वहीं, नौशाद की मौत की खबर से खड़िया बाजार के व्यवसायियों में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed