फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   You can get information related to admission through help desk.

Sonebhadra News: हेल्प डेस्क माध्यम से ले सकते हैं दाखिले से संबंधित जानकारी

Fri, 02 Feb 2024 12:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Feb 2024 12:35 AM IST
विज्ञापन
You can get information related to admission through help desk.
सोनभद्र। युवाओं को तकनीकी शिक्षा से जोड़कर रोजगार के अवसर सृजित करने के लिए राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज लोढ़ी में निशुल्क सहायता केंद्र (हेल्प डेस्क) की स्थापना की गई है। कार्यदिवस के दौरान हेल्प डेस्क पर संपर्क कर कोई भी छात्र या अभिभावक प्रवेश प्रक्रिया, महत्वपूर्ण तिथियों एवं समय सीमा, आवेदन एवं शुल्क से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन

डिप्लोमा करने के बाद रोजगार की संभावनाओं के विषय में विशेषज्ञों से विस्तृत जानकारी ले सकते हैं। राजकीय पॉलिटेक्निक के प्रधानाचार्य बृजेंद्र सिंह के मुताबिक संस्थाओं के माध्यम से युवाओं को प्रशिक्षित करने के लिए वर्ष 2023 में शासन की तरफ से पॉलिटेक्निक चलो अभियान की शुरूआत की गई थी। इसके अंतर्गत हर वर्ष राज्य के सरकारी, अनुदानित एवं निजी पॉलिटेक्निक संस्थाओं में प्रवेश लेकर प्रशिक्षित होने के लिए युवाओं को प्रेरित किए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसी अभियान के अंतर्गत वर्ष 2024 में पॉलिटेक्निक संस्थाओं में प्रवेश के लिए राजकीय पॉलिटेक्निक सोनभद्र में निशुल्क सहायता केंद्र (हेल्प डेस्क) की स्थापना की गई है। बताया कि प्रत्येक कार्यदिवस में सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक संपर्क कर प्रवेश की प्रक्रिया के साथ अन्य जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। बताया कि पोस्टर, बैनर, संगोष्ठी तथा विद्यालयों में जाकर युवाओं को जागरूक करने के लिए प्रयास किए जा रहें हैं।
विज्ञापन

युवा संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद की अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन करने की तिथि 29 फरवरी 2024 तक निर्धारित की गई है। प्रवेश परीक्षा ऑनलाइन 16 मार्च से 22 मार्च के मध्य संपादित कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed