फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Yogasan, do Pranayam and beat Corona, SP

योगासन, प्रणायाम कर कोरोना को दें मात, एसपी

Thu, 23 Jul 2020 06:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2020 06:24 PM IST
विज्ञापन
Yogasan, do Pranayam and beat Corona, SP
राबर्ट्सगंज में कन्टेनमेंट एरिया में पुलिस की ओर से आयोजित जागरुक अभियान में शामिल एसपी आशीष श्? - फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। कोविड-19 वैश्विक महामारी के बढ़ते संक्रमण से बचाव के मदद्देनजर बृहस्पतिवार को राबर्ट्सगंज नगर में पुलिस प्रशासन की तरफ से जन जागरूकता अभियान चलाया गया। एसपी अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क, सैनिटाइजर के बारे में जागरूक किया। जनपदवासियों से प्रतिदिन योगाभ्यास, प्राणायाम करने और गरम पानी का सेवन करने की अपील किया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि कोरोना वायरस से सुरक्षा हेतु नियमित रूप से प्रतिदिन 30 मिनट योगासन, प्राणायाम का अभ्यास करने, गरम पानी का सेवन करने, दिन में एक बार पुदीना के पत्ते, अजवाइन को पानी में डालकर भाप लेने, गले एवं खांसी होने पर लौंग के चूर्ण के साथ गुड़ या शहद को मिलाकर दिन में दो-तीन बार लें। हाथों को एल्कोहलयुक्त हैंडवास व साबुन से लगातार धोते रहने के संबंध में जानकारी दी। कहा कि अनावश्यक रूप से घरों से बाहर निकलने, टहलने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। थाना और चौकी प्रभारियों को आम जनमानस को जागरूक करने का फरमान जारी किया गया है। कहा कि रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ा कर कोराना को मात दिया जा सकता है। सोशल डिस्टेसिंग का हरहाल में पालन किया जाए। कोतवाल अंजनी कुमार राय, यातायात प्रभारी बागिश कुमार सिंह, इंस्पेक्टर विंकटेश तिवारी, एसआई पूजा कौर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed