फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Yoga Week begins to mark International Yoga Day

Sonebhadra News: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में योग सप्ताह शुरू

Mon, 15 Jun 2026 10:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
Yoga Week begins to mark International Yoga Day
सोनभद्र। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में सोमवार को जिले में योग सप्ताह का शुभारंभ सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित कार्यक्रम के साथ हुआ। मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी ने क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ.विश्वकर्मा तथा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनंद पांडेय के साथ संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इसके उपरांत उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं प्रतिभागियों ने सामान्य योग प्रोटोकॉल के अनुसार सामूहिक योगाभ्यास किया। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि योग भारत की प्राचीन एवं गौरवशाली परंपरा है, जिसने आज वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान स्थापित की है। योग न केवल शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाता है, बल्कि संतुलित एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की प्रेरणा भी देता है। कार्यक्रम में बताया गया कि 15 जून से 21 जून तक पूरे जिले में योग सप्ताह के अंतर्गत विभिन्न जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान चित्रकला प्रतियोगिता, योग जागरूकता अभियान तथा सामूहिक योग सत्रों का आयोजन किया जाएगा। इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम योग फॉर हेल्दी एजिंग निर्धारित की गई है। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. विश्वकर्मा ने बताया कि जनपद के सभी आयुर्वेदिक चिकित्सालयों में वृद्धजनों के लिए विशेष चिकित्सा एवं योग शिविर लगाए जाएंगे, जिनमें मधुमेह, उच्च रक्तचाप एवं जोड़ों से संबंधित समस्याओं के प्रति जागरूकता एवं उपचार संबंधी परामर्श प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम में आयुष विभाग एवं कलेक्ट्रेट के अधिकारी-कर्मचारी सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed