फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Yellow House tops in relay race, Blue House tops in tug of war.

Sonebhadra News: रिले रेस में येलो हाउस, रस्साकसी में ब्लू हाउस अव्वल

Thu, 23 Nov 2023 09:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Nov 2023 09:58 PM IST
विज्ञापन
Yellow House tops in relay race, Blue House tops in tug of war.
अनपरा। अनपरा तापीय परियोजना के आवासीय परिसर के संत फ्रांसिस स्कूल में बृहस्पतिवार को वार्षिक क्रीड़ा महोत्सव का आयोजन हुआ। दौड़, कूद, गोला फेंक स्पर्धाओं में छात्र-छात्राओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। प्रधानाचार्य फादर रॉबर्ट सुनील नोरोन्हा ने ध्वज फहराकर कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्राइमरी, जूनियर और सीनियर ग्रुप के लिए 100, 200 और 400 मीटर की दौड़ में प्रांजल यादव, जैनब, ऋषभ मिश्रा, रिमझिम मिश्रा, रुद्रांश यादव, आयुषी यादव, लवीनो, नर्गिस परवीन, कृष्णा कुशवाहा, श्रद्धा विश्वकर्मा, सोमिल सोनी, नेहा वैश्य, अंशिका साहू, अमितेश सिंह, समीक्षा मौर्या, निशांत, आकृति, सुधांशु, ऋतिका गुप्ता, अंकन घोष, ऋषिका, सत्यपाल, अंशिका पांडेय, सन्नी प्रजापति ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। गोला फेंक प्रतियोगिता में शाश्वत यादव, अनन्या सिंह और डिस्कस थ्रो में शाश्वत यादव, अपर्णा सिंह और राजवी सिंह ने स्वर्ण पदक जीता। लंबी कूद में सूरज कुमार, राज किशोर, ज्योति कुमारी, चाहत गुप्ता ने स्वर्ण पदक जीता। रिले रेस में बालक सीनियर वर्ग में येलो हाउस, बालिका वर्ग में ग्रीन हाउस, जूनियर बालक और बालिका वर्ग में येलो हाउस, रस्साकसी प्रतियोगिता में ब्लू हाउस ने प्रतियोगिता जीती। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि खेलकूद, पाठ्य सहगामी क्रियाओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास होता है। अंतिम परिणाम में येलो हाउस विजेता और ग्रीन हाउस उपविजेता रहा। कार्यक्रम का संचालन सृष्टिधर महतो, अलका अरोड़ा और विकास सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed