फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Wrestling worth 45 thousand ended in a draw

Sonebhadra News: 45 हजार की कुश्ती बराबरी पर छूटी

Wed, 27 Aug 2025 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Aug 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
Wrestling worth 45 thousand ended in a draw
केकराही। हरतालिका तीज के अवसर पर करमा ब्लॉक के ग्राम पंचायत केकराही स्थित हंस वाहिनी पूर्व माध्यमिक विद्यालय परिसर में कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। सर्वाधिक 45 हजार की इनामी कुश्ती बनारस और मिर्जापुर के पहलवान के बीच हुई। यह बराबरी पर छूटी। कुश्ती देखने के लिए बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुटी रही।
विज्ञापन

कुश्ती का शुभारंभ जेएसपी महाविद्यालय कसया के प्रबंधक डॉ. प्रसन्न पटेल और पूर्व प्रधान कृष्णदेव ने किया। सर्वप्रथम ग्राम प्रधान ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इसके बाद दूरदराज से आए पहलवानों ने कुश्ती कला का प्रदर्शन किया। 45 हजार रुपये की इनामी कुश्ती लक्कड़ पहलवान वाराणसी व मिर्जापुर के बरकछा के पहलवान विष्णु के बीच हुई। यह कुश्ती बराबरी पर छूटी।
विज्ञापन

लखनऊ के राजन पहलवान और बनारस के चीनी पहलवान के बीच पांच हजार रुपये की इनामी कुश्ती हुई। यह कुश्ती भी बराबरी पर छूटी। इसी तरह छोटू पहलवान भवानीपुर मिर्जापुर, लवकुश पहलवान नौडीहा, शिवम सेमरी, मुकेश मधुपुर, चुलबुल हाजीपुर, अजमल सलखन और पहलवान अनिल कछवां मिर्जापुर ने कुश्ती में अपने दांव पेंच का प्रदर्शन किया। कुश्ती दंगल में बनारस, प्रयागराज, कानपुर, चंदौली, बिहार समेत अन्य शहरों से पहलवान आए। निर्णायक की भूमिका में सखरज पहलवान माया पति त्रिपाठी ने निभाया। इस दौरान सीबी सिंह, बलदेव सिंह, राजू केशरी, अरुण पति तिवारी ने कमेंटेटर की भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed