{"_id":"578fb2144f1c1bd722c4b440","slug":"worship-had-been-jalabhishek-shivmay-guptkashi","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवमय हुई गुप्तकाशी जलाभिषेक कर पूजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवमय हुई गुप्तकाशी जलाभिषेक कर पूजन
अमर उजाला ब्यूरो/ सोनभद्र
Updated Wed, 20 Jul 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन
कोन से बाबा बैजनाथ धाम रवाना होते कांवरिये।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सावन मास के पहले दिन बुधवार को गुप्तकाशी शिवमय हो गई। इस दौरान भोर से ही शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही। इस मौके पर भक्तों ने बाबा का जलाभिषेक कर दर्शन पूजन किया। वहीं ऊं त्रयंबकम यजामहे सुगंधिम पुष्टि वर्धनम्... मंत्रोचार से समूचा इलाका भक्तिमय हो गया। उमा-माहेश्वर के पूजन-अर्चन के लिए गैर जिले से भी श्रद्धालु पहुंचे थे। सीसीटीवी से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।
राबर्ट्सगंज मेें स्थित वीरेश्वर महादेव मंदिर, शोभनाथ मंदिर समेत अन्य मंदिरों में भक्तों की भीड़ लगी रही। रौप गांव में स्थित पंचमुखी महादेव मंदिर, बरैला स्थित भोलेनाथ मंदिर भी भक्तों का रेला लगा रहा। मंदिरों के आसपास प्रसाद, माला-फूल की दूकानें सजी रहीं। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर सुप्रसिद्ध मंदिरों के आसपास सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। सीओ सच्चिदानंद और कोतवाल अबरार अहमद भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे। घोरावल: सावन के पहले दिन शिवद्वार गांव में स्थित उमा-माहेश्वर के दर्शन को भक्तों का रेला उमड़ पड़ा। जिले के अलावा मिर्जापुर, इलाहाबाद, चंदौली, वाराणसी समेत अन्य जनपदों से भक्त पूजा करने के लिए पहुंचे थे।
सावन में भक्तों के उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए यहां सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर मंदिर परिसर में घोरावल कोतवाली प्रभारी भारतभूषण तिवारी डटे रहे। शाहगंज: गौरीशंकर गांव में स्थित शिव मंदिर में भक्तों ने शिव दरबार में मत्था टेक कर खुद और दूसरों के लिए मन्नतें मांगीं। डीएम के निर्देश के बावजूद मंदिरों के आसपास साफ-सफाई नहीं दिखी।