{"_id":"3915ca828f32e96b649eaeec4574eeaf","slug":"workplace-will-lockout-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दफ्तर में करेंगे तालाबंदी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दफ्तर में करेंगे तालाबंदी
अमर उजाला ब्यूरो (सोनभद्र)
Updated Tue, 09 Feb 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राबर्ट्सगंज मुख्यालय स्थित रामलीला मैदान परिसर में सोमवार को आदर्श
विज्ञापन
शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले शिक्षकों की बैठक हुई। इसमें
अविलंब शिक्षामित्र से सहायक अध्यापक पद पर समायोजित हुए शिक्षकों के बकाया
वेतन, एरियर का भुगतान न होने पर बीएसए दफ्तर में तालाबंदी करने का निर्णय
लिया गया।
जिलाध्यक्ष वकील अहमद खां ने कहा कि दस से 15 फरवरी के बीच समायोजित शिक्षकों का बकाया वेतन और एरियर उनके खाते मेें नहीं भेजा गया तो तो 17 फरवरी को संगठन बीएसए कार्यालय का घेराव कर तालाबंदी करेंगे। कहा कि कई ब्लॉकों मनमानी ढंग से शिक्षकों का 17 दिन का मानदेय काटा गया गया है,
जबकि अन्य किसी जिले में मानदेय नहीं काटा गया है। मानदेय काटे जाने का संगठन भरपूर विरोध करते हुए एनपीआरसी के विरूद्ध कार्रवाई की मांग करता है। जिला प्रवक्ता अनिल सिंह और जिला प्रभारी ने कहा कि शिक्षकों के हक की लड़ाई के लिए संगठन सदैव संघर्ष करता।
जिला प्रभारी ने चंद्रभान को जिलामंत्री, घोरावल ब्लॉक का संतोष सिंह को अध्यक्ष, सर्वेश मिश्रा को ब्लॉक प्रभारी, प्रभुपाल को म्योरपुर ब्लॉक का अध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा की। इस मौके पर महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष बीना मिश्रा, रामविलास, प्रभुपाल, सर्वेश मिश्रा, मीरा सिंह, रेखा, कलावती, वीरेंद्र सिंह, राजेश आदि मौजूद रहे।