फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Workers should be ready to strengthen the organization: Chhote Lal

संगठन की मजबूती के लिए तत्पर रहें कार्यकर्ता : छोटेलाल

Sat, 05 Oct 2024 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Oct 2024 10:54 PM IST
विज्ञापन
Workers should be ready to strengthen the organization: Chhote Lal
समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर मासिक बैठक शनिवार को हुई। इसमें संगठन की मजबूती पर चर्चा के साथ आगामी कार्यक्रमों के सफलता की रुपरेखा बनाई गई।
विज्ञापन

सांसद छोटेलाल सिंह खरवार ने कहा कि संगठन की बदौलत ही लोकसभा चुनाव में जीत मिली है। हमारा कर्तव्य है कि हम संगठन के हित के लिए हर समय तैयार रहें। जनता के सुख-दुख दर्द में शामिल रहेंगे।
जिलाध्यक्ष रामनिहोर यादव ने कहा कि कार्यकर्ता ही संगठन की रीढ़ होता है। सपा का हर कार्यकर्ता अपने क्षेत्र में जाकर संगठन को मजबूत करे। ग्रामीण जनता की समस्याओं को सुने और उसके समाधान का प्रयास करें।
विज्ञापन

पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा व रमेश चंद दुबे ने कहा कि सभी कार्यकर्ता लोगों को पार्टी की नीतियों से अवगत कराते हुए जोड़ें। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष विजय यादव, डॉ. लोकपति सिंह पटेल, अरविंद कुमार गोंड, वेदमणि शुक्ला, रामप्यारे सिंह पटेल, अनिल प्रधान आदि मौजूद रहे। संचालन जिला महासचिव मोहम्मद सईद कुरैशी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed