फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Workers protested for payment of wages

मजदूरी भुगतान को लेकर श्रमिकों ने किया प्रदर्शन

Tue, 10 Aug 2021 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
Workers protested for payment of wages
ओबरा सी गेट पर कार्य बहिष्कार के दौरान एकत्रित श्रमिक। - फोटो : SONBHADRA
स्थानीय निर्माणाधीन सी परियोजना में कार्य कर रहे सैकड़ों मजदूरों ने मंगलवार को तीन माह का बकाया मजदूरी देने की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। सी परियोजना के चारों गेट पर प्रदर्शन कर रहे श्रमिकों ने मांगों के समर्थन में नारेबाजी की। काम बंद होने से परियोजना प्रशासन में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

मजदूरों के आंदोलन की खबर पाकर मौके पर पहुंचे ओबरा तहसीलदार सुनील कुमार, उप श्रमायुक्त पिपरी सरजू राम और थाना प्रभारी अभय कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से दुसान कंपनी के जिम्मेदारों सहित मजदूरों से कई घंटे वार्ता की लेकिन समस्या का हल नहीं निकल सका। समस्या के समाधान के लिए शाम को परियोजना अधिकारियों के साथ पुन: वार्ता सुनिश्चित हुई है। परियोजना के पेटी ठेकेदारों द्वारा भुगतान न किए जाने से श्रमिकों में नाराजगी है। मजदूर कैलाश यादव, राणा, आकाश, धर्मेंद्र, विराट सिंह, प्रभु, गणेश, बसंत गुप्ता, रविंद्र यादव, लल्ली, सचिन, पवन आदि ने बताया कि कार्यदायी संस्था द्वारा कई बार आश्वासन देने के बावजूद मजदूरों की मजदूरी नहीं दिया जा रहा है। मजदूरों ने कंपनी पर न्यूनतम वेतन भी नहीं देने का आरोप लगाते हुए बताया कि सुबह ड्यूटी के दौरान अगर किसी कारण से मजदूर 10 मिनट देर से गेट पर पहुंचता है तो मजदूरों को वापस कर दिया जाता है। वहीं शाम को अधिक समय तक कार्य करने पर कंपनी ओवर टाइम न देकर प्रतिदिन की मजदूरी का औसत भुगतान देता है जो गलत है। उप श्रमायुक्त पिपरी ने बताया कि मजदूरों का बकाया मजदूरी दिलाने के लिए जिम्मेदारों से वार्ता कर प्रयास किया जा रहा है। जल्द समस्या का समाधान निकाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed